लिवर - Diseases

  •  लीवर की गर्मी और सूजन के उपचार के लिए पालक और गाजर का जूस मिला कर प्रतिदिन 2 बार पीना चाहिए। इस घरेलू नुस्खे से लिवर के सभी प्रकार के रोग से जल्दी छुटकारा मिलता है।
  • फैटी लिवर के उपाय में आंवला आयुर्वेदिक दवा का काम करता है। 20 से 25 ग्राम आंवले का रस या सूखे आंवले का चूर्ण 4 ग्राम की मात्र में पानी के साथ हर रोज 3 बार पिए। 15 से 20 दिन पीने से जिगर के सभी रोग दूर होने लगेंगे।
  • हल्दी में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते है जो लिवर का रामबाण इलाज करने में असरदार है। रात को सोने से पहले 1 गिलास दूध में 1 चम्मच हल्दी मिला कर पिने से कमजोर लिवर मजबूत करने में मदद मिलती है।
  • लिवर सिरोसिस ट्रीटमेंट में रोजाना 2 बार 100-100 ग्राम प्याज खाना काफी फायदेमंद है।
  • ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट अधिक होते है, इसके इलावा अपनी डाइट में फैट वाली चीजें शामिल ना करे।
  • सेब का सिरका लिवर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलने में उपयोगी है। 1 चम्मच सेब का सिरका 1 गिलास पानी में मिला कर सेवन करे।
  • पपीता लिवर प्रॉब्लम दूर करने में असरदार है । आधा चम्मच निम्बू का रस और 2 चम्मच पपीते का रस मिला कर हर रोज पीना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

Kidney

पानी का पाचन कैसे होता हैं