Posts

Showing posts from September, 2023

जरा अपने लिवर की कार्यशैली और कार्यक्षमता को समझें...

 रात्रि 11 से 3 के दौरान आपके रक्त संचरण का अधिक भाग लीवर की ओर केन्द्रित होता है। जब लीवर अधिक खून प्राप्त करता है तब उसका आकार बढ़ जाता है। यह महत्त्वपूर्ण समय होता है जब आपका शरीर विष हरण की प्रक्रिया से गुजरता है। आपका लीवर, शरीर द्वारा दिन भर में एकत्रित विषाक्त पदार्थों को निष्क्रिय करता है और खत्म भी करता है यदि आप 11 बजे सो जाते हैं तो आपके पास अपने शरीर को विषमुक्त करने के लिए पूरे चार घण्टे होते हैं। यदि 12 बजे सोते हैं तो 3 घन्टे। यदि 1बजे सोते हैं तो 2 घण्टे। यदि 2 बजे सोते हैं तो केवल एक ही घण्टा विषाक्त पदार्थों की सफाई के लिए मिलता है। अगर आप 3 बजे के बाद सोते हैं तो...? दुर्भाग्य से आपके शरीर को विषमुक्त करने के लिए कोई समय नहीं बचा। यदि आप इसी तरह से सोना जारी रखते हैं तो समय के साथ ये विषाक्त पदार्थ आपके शरीर में जमा होने लगते हैं। क्या आप कभी देर तक जागे हैं? क्या आपने कभी महसूस किया है कि अगले दिन आपको बहुत थकान होती है, चाहे आप कितने भी घण्टे सो लें ? शरीर को विषमुक्त करने का पूरा समय न देकर आप शरीर की कई महत्त्वपूर्ण क्रियाओं से भी चूक जाते हैं। प्रात: 3 से 5 ...